{"_id":"5a4b91224f1c1b47198b4710","slug":"81514901794-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकमित्र केंद्रों ने शुरू की फास्ट टैग चिप सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकमित्र केंद्रों ने शुरू की फास्ट टैग चिप सुविधा
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के लोकमित्र केंद्रों ने फास्ट टैग चिप की सुविधा देनी शुरू कर दी है। जिला के 6 लोकमित्र केंद्र वाहन चालकों व मालिकों को यह सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। पूरे प्रदेश में फास्ट टैग की सुविधा लागू होने से वाहन चालकों व मालिकों को सरकार ने राहत दी है। सिरमौर में भी इस सुविधा को चालू कर दिया है।
चौपहिया वाहनों पर फास्ट टैग चिप चस्पा होने से बैरियर पर कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। बैरियर पर चिप को स्कैन करने के बाद ही आटोमेटिक टोल फीस कट जाएगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो समय व पर्यावरण को बचाने के लिए प्रदेश में फास्ट टैग की सुविधा शुरू की गई है। पुरानी खरीदी गई गाड़ियों में चालक व मालिक को खुद चिप लगानी होगी। जबकि, गाड़ी खरीदने के साथ ही संबंधित कंपनी स्वयं ही वाहन में चिप लगा कर देगी।
यदि कंपनी के पास सुविधा उपलब्ध न हो तो वाहन चालक या मालिक को चिप लगवाना अनिवार्य है। उधर, लोकमित्र केंद्र के जिला कन्वीनर विकास कश्यप ने बताया कि फास्ट टैग की सुविधा लोकमित्र केंद्र शिलाई, संगड़ाह, पांवटा साहिब, राजगढ़ व नाहन स्थित लोकमित्र केंद्रों पर उपलब्ध है। लोगों को अपने नजदीकी केंद्रों में जाकर सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
बाक्स--
ऐसे करें गाड़ी फास्ट टैग
नजदीकी लोकमित्र केंद्र में वाहन चालक अथवा मालिक को जाना होगा। वाहन के फास्ट टैग करवाने के लिए आधार कार्ड, आरसी, कलर फोटो, पैनकार्ड अनिवार्य होगा। इसके बाद केंद्र ऑपरेटर या संचालक द्वारा केवाईसी फार्म भरने के बाद आईडी व पासवर्ड जारी किया जाएगा। इसको रिचार्ज व अन्य सुविधाओं के लिए ऑनलाइन इस्तेमाल किया जा सकेगा। सभी दस्तावेज ऑनलाइन फार्म अपलोड होने के बाद फास्ट टैग के लिए केंद्र को भुगतान करने के साथ ही फास्ट टैग चिप प्राप्त होगी।