फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नोटा से ज्यादा मत नहीं ले पाए कई नेता

नोटा से ज्यादा मत नहीं ले पाए कई नेता

Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
नोटा से ज्यादा मत नहीं ले पाए कई नेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में कांग्रेस और भाजपा के अलावा अन्य कोई भी प्रत्याशी खास जलवा नहीं दिखा पाए। बसपा, स्वाभिमान पार्टी लोजपा और निर्दलीय तौर पर मैदान में उतरे अधिकतर नेता अपनी जमानत नहीं बचा पाए। यहां तक कि कई नेताओं को मिले मतों से अधिक तो लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

रेणुका में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरे हिरदा राम ही दो हजार का आंकड़ा पार कर पाए। अन्य सभी नेता 1200 मतों से आगे नहीं बढ़ सके।
सिरमौर की विभिन्न सीटों का आकलन करें तो शिलाई में स्वाभिमान पार्टी के मनी राम 850, बसपा के केदार सिंह जिंदाल 463 मतों पर ही सिमट गए। जबकि शिलाई में 475 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। जबकि पांवटा विधानसभा में लोक गठबंधन पार्टी की मीना कुमारी महज 484, और निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह 141 मतों तक सिमट गए। पांवटा में 624 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन


पच्छाद में बतौर निर्दलीय उम्मीवार चुनाव लड़ने वाले रतन कश्यप भी 1182 मत ही ले पाए। यहां 495 वोट नोटा को गए। नाहन विधानसभा में सीपीआईएम के विश्वनाथ शर्मा 843, लोक गठबंधन पार्टी के विरेंद्र शर्मा 282 और बसपा के जयचंद 708 वोट पर सिमट गए। नाहन में 623 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed