फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लोक वाद्य दल स्पर्धा में शिव शक्ति वादक दल प्रथम

लोक वाद्य दल स्पर्धा में शिव शक्ति वादक दल प्रथम

Wed, 01 Nov 2017 07:12 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
लोक वाद्य दल स्पर्धा में शिव शक्ति वादक दल प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में बुधवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग एवं रेणुका बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय प्राकृतिक लोक वाद्य दल स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें शिव शक्ति पालु राजगढ़ वादक दल ने सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में जिला भर से आए 15 वादक दलों ने अपनी प्रस्तुति दी।


इस प्रतियोगिता में महाकाली अंधेरी वादक दल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि धीमान वादक दल पंझा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होती प्राचीन लोक संस्कृति को संरक्षित रखना है। इस प्रतियोगिता में मुख्य रुप से देवताल, संस्कार ताल व लोकरंजन ताल की विधाओं को कलाकारों ने अपने यंत्रों की धुनों में पिरो कर प्रदर्शित किया।
विज्ञापन



इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ कलाकार विद्या नंद सरेक, धर्मदत्त सहगल व गुलाब सिंह ने निर्णायक की भूमिका अदा की। प्रतियोगिता में तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed