फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

Sat, 28 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब
पांवटा में शोभायात्रा यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। इसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान के भजन कीर्तन और जयकारों से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। भगवान के पवित्र रथ को खींचने के लिए सभी श्रद्धालुओं में खूब उत्साह दिखाया। बद्रीपुर में शिव मंदिर परिसर से मुख्य बाजार होकर विश्वकर्मा मंदिर तक भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकली गई।
शनिवार को सुबह 10 बजे से श्रद्धालु शिव मंदिर बद्रीपुर प्रांगण में एकत्र हुए। रथयात्रा मधुबन आश्रम ऋषिकेश से पहुंचे स्वामी महाराज के नेतृत्व में शुरू हुई। भगवान श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा प्रधान हरविंद्र कुमार ने कहा कि पवित्र रथयात्रा धार्मिक आस्था की प्रतीक है। रथयात्रा में हर क्षेत्र में अमन चैन, सुख संपन्नता, आपसी सौहार्द, भाईचारा बने रहने की भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना की गई है। विभिन्न निजी स्कूलों और आसपास राज्यों से भी सैकड़ों श्रद्धालु पांवटा के धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे। रथयात्रा शिवमंदिर बद्रीपुर परिसर से शुरू होकर बद्रीपुर चौक, आईटीआई शमशेरपुर, वाई प्वाइंट, सिविल अस्पताल से मुख्य बाजार, गीता भवन, बस स्टैंड होकर विश्वकर्मा मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान बद्रीपुर से विश्वकर्मा चौक तक जगह-जगह पेयजल, चाय-कॉफी, पकौड़े, खीर-हलवा समेत मिष्ठान और फल के स्टॉल लगे थे, जिनमें पवित्र रथयात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुगणों की खूब सेवा की गई।
विज्ञापन

बाक्स...
यातायात सुचारु रखने को पुलिस रही अलर्ट
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में शनिवार को श्री जगन्नाथ यात्रा के दौरान पुलिस टीम यातायात सुचारु रखने को अलर्ट रही। स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस टीम के सदस्य रथयात्रा के साथ-साथ चलते रहे। इस दौरान वाई प्वाइंट, मुख्य बाजार और गीता भवन के समीप यातायात को नियंत्रित करने में खूब मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed