{"_id":"59f48f794f1c1bd0538b9d99","slug":"81509199737-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका में दो देवस्थल दिए ठेके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका में दो देवस्थल दिए ठेके पर
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले को लेकर दो देवस्थलों की नीलामी से रेणुका विकास बोर्ड को 37 हजार रुपये की आय अर्जित हुई है। शनिवार को रेणुका जी तीर्थ में स्थित देवशीला और सहस्त्रधारा को ठेके पर दिया गया। इसमें सहस्त्र धारा का ठेका 21 हजार रुपये में खाला क्यार निवासी रामलाल के नाम छूटा। जबकि, देवशीला की नीलामी 16 हजार रुपये में बड़ौन निवासी हीरा लाल के नाम की गई। दोनों ही देवस्थलों पर ठेकेदार मेले के दौरान अपने आदमी तैनात करके आय अर्जित कर सकेंगे। पिछले वर्ष की तुलना में ठेके की राशि करीब 15 फीसदी अधिक है। पिछले वर्ष दोनों देवस्थलों की नीलामी से बोर्ड को करीब 31 हजार रुपये की आय हुई थी, जो इस वर्ष बढ़कर 37 हजार रुपये पहुंच चुकी है। रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ रविंद्र गुप्ता ने दो देवस्थलों की नीलामी से 37 हजार रुपये की आय होने की पुष्टि करते हुए बताया कि शेष देवस्थलों और मंदिरों पर राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा बोर्ड के पुजारी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
रेणुका मेला स्थल पर बने 63 अस्थायी शौचालय
रेणुका मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को कायम रखने के लिए चार दर्जन के करीब सफाई कर्मचारियों को मेला मैदान में तैनात किया गया है। सफाई कर्मियों ने शनिवार से ही मेला मैदान में अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं, जो 6 नवंबर तक जारी रहेंगी। पूरे मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 63 अस्थायी शौचालय तैयार किए गए हैं। जबकि, 6 बायोडाइजिस्टर शौचालय भी बनाए गए हैं।