{"_id":"625464372244720783774d45","slug":"7500-devotees-reached-bala-sundari-temple-on-dashami-nahan-news-sml4054082149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशम नवरात्र पर बाला सुंदरी मंदिर में पहुंचे 7500 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशम नवरात्र पर बाला सुंदरी मंदिर में पहुंचे 7500 श्रद्धालु
विज्ञापन
त्रिलोकपुर स्थित बालासुंदरी मंदिर में माता के चरणों में शीश नवाते श्रद्धालु।
- फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में दशमी को भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट रोज की भांति मध्य रात्रि को ही खोल दिए गए थे। सुबह के समय मुख्य आरती और पूजा-अर्चना मंदिर के पुश्तैनी भक्त परिवार ने की। इसके बाद स्थानीय और बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
सोमवार को करीब साढ़े सात हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता के सामने शीश झुकाया। इस दौरान मंदिर में माता के नाम के जयकारे भी खूब गूंजे। मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन माया राम शर्मा ने बताया कि दशमी को माता बाला सुंदरी मंदिर में 7500 के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के दौरान 14 लाख 11 हजार 138 रुपये नकद, 1945 ग्राम चांदी आौर 33 ग्राम सोना अर्पित किया।
पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के चलते नहीं हुई अप्रिय घटना
पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र को 4 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस और गृह रक्षक के 460 जवान तैनात किए गए। 150 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। यही नहीं ड्रोन कैमरा से भी निगरानी रखी जा रही है। इन सुरक्षा प्रबंधों के चलते मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की चोरी या अप्रिय घटना सामने नहीं आई। मेला अभी 16 अप्रैल तक चलेगा।