{"_id":"5bfecb28bdec2241773542eb","slug":"71543424808-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाल पुल बस हादसे में एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाल पुल बस हादसे में एक और मौत
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाल पुल बस हादसे में एक और मौत
बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई दस
पीजीआई में उपचाराधीन था घायल दुर्गेश
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुका जी-नाहन सड़क पर जलाल पुल के पास रविवार को हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या दस हो गई है। हादसे में घायल हुए जरग निवासी 20 वर्षीय युवक दुर्गेश की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। हादसे के तीन दिन बाद युवक की मौत होने से पूरे गांव में मातम का माहौल है। दुर्गेश की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ गांव के कुछ लोग पीजीआई चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गए। डीएसपी अनिल धोल्टा ने यह जानकारी दी है।
रविवार को नाहन-रेणुका मार्ग पर ददाहू से करीब 6 किमी दूर एक तेजरफ्तार निजी बस जलाल पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए खड्ड में गिर गई थी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं, बुधवार को इस हादसे में घायल एक और युवक ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। दो दिन से दुर्गेश का चंडीगढ़ के पीजीआई में उपचार चल रहा था। दुर्गेश नाहन कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। दुर्गेश की मौत से उसके सहपाठी और पूरा गांव सदमे में है। हादसे के दौरान उसकी छाती में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उधर, डीएसपी संगड़ाह अनिल धोल्टा ने बताया कि पीजीआई में उपचाराधीन घायल दुर्गेश ने बुधवार शाम को दम तोड़ दिया है। अब बस हादसे के मृतकों की संख्या बढ़कर दस पहुंच गई है।