{"_id":"5beb0469bdec22699a73a40b","slug":"71542128745-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव कैलाशों के वासी शंकर संकट हरना.., से बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव कैलाशों के वासी शंकर संकट हरना.., से बटोरीं तालियां
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘शिव कैलाशों के वासी’ की प्रस्तुति से बटोरीं तालियां
नाहन डाइट में जिला स्तरीय कला उत्सव-2018 शुरू
पहले दिन संगीत कंठ और चित्रकला स्पर्धा हुई आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। डाइट नाहन में मंगलवार को जिला स्तरीय कला उत्सव-2018 धूमधाम से शुरू हो गया। उत्सव में जिले भर के विभिन्न स्कूलों से आए नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। विद्यार्थियों में संगीत (कंठ), संगीत (वृंद वाद्य), नृत्य व चित्रकला प्रतियोगिता करवाई जा रही है। कला उत्सव का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विपिन कुमार ने किया। इस मौके पर डाइट के प्रधानाचार्य मुरली मनोहर गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन संगीत (कंठ) की स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसका संचालन राकेश शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक गीत पेश कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। माजरा स्कूल के आदित्य शर्मा ने शिव कैलाशों के वासी शंकर संकट हरना.., गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। एसवीएन स्कूल नाहन की इलमा अंसारी ने छापती लक सब छीनो रे.., गीत से रंग जमा दिया। कन्या स्कूल नाहन की हिमांशी ने मैं हवा हूं, कहां वतन मेरा.., ग़जल प्रस्तुत की। भावना ने इक राधा, इक मीरा..., शिलाई की रुचि ने आई लव माई इंडिया.., गीत पेश किया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों से आए राजगढ़ की अर्चना, निहोग की अंशिका, नाहन की हिमांशी, कफोटा की रीता व नेहा, कौलावाला भूड़ की भावना कश्यप, कांटी मशवा की करिश्मा, माजरा के आदित्य, मेहंदों बाग की सुरभी, शिलाई के अंकित, राजगढ़ के नितेश, निहोग के गौरव, नाहन ब्वायज स्कूल के मंजीत, सुरला के मुकेश कुमार, डांडा पागर के कर्ण, मेहंदो बाग के मनीष ने अपनी सुरीली आवाज में शानदार गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रधानाचार्य मुरली मनोहर गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में अब तक 68 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। अभी कुछ और विद्यार्थियों के पंजीकरण की संभावना है। उन्होंने बताया कि विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। वहां के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का समापन 14 नवंबर को होगा। इसमें विस अध्यक्ष, डॉ. राजीव बिंदल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर शिवानी चौहान, अवतार सिंह, शबनम शर्मा सहित भारी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
अचानक गुल हो गई बिजली
कला उत्सव के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इसके चलते प्रतियोगिता बीच में ही रोकनी पड़ गई। इस दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों समेत शिक्षक भी परेशान दिखे। शिक्षकों का कहना था कि पहले भी इस तरह के कार्यक्रमों में बिजली जाने से परेशानी हुई। करीब 35 मिनट के बाद बिजली बहाल हो पाई। इसके पश्चात ही प्रतियोगिता शुरू हो सकी।