फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अध्यक्ष पद के लिए हरप्रीत व नरेश के बीच जंग

अध्यक्ष पद के लिए हरप्रीत व नरेश के बीच जंग

Fri, 17 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए हरप्रीत व नरेश के बीच जंग
अध्यक्ष पद के लिए हरप्रीत और नरेश में मुकाबला
विज्ञापन

बार एसोसिशसन पांवटा का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा बार एसोसिएशन का चुनाव 18 अगस्त को होगा। अध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशी मजबूती से प्रचार में जुटे रहे, जिससे चुनावी जंग काफी रोचक होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। चुनाव में हरप्रीत शाह और नरेश चौधरी के बीच टक्कर हो रही है। बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 162 सदस्य मतदान कर सकेंगे। दोनों ही प्रत्याशियों ने प्रचार में खूब मेहनत की है। एक-एक सदस्य से मतदान की अपील की जा रही है। शुक्रवार को भी दोनों प्रत्याशियों और इनके समर्थक जीत हासिल करने की रणनीति में जुटे रहे। इलेक्शन ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जीत सिंह नेगी, सदस्य राजेंद्र सिंह शर्मा और वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि चुनाव की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। शनिवार को बार एसोसिएशन पांवटा का चुनाव होगा। सुबह 10 बजे से अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू होगा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरप्रीत शाह और नरेश चौधरी के बीच मुकाबला हो रहा है। शनिवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान चलेगा। पांवटा बार एसोसिएशन में कुल 162 अधिवक्ता सदस्य मतदान कर सकेंगे। शनिवार शाम तक मतगणना तथा परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed