फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पतंग ही नहीं, लोगों की जिंदगी भी काट रही चायना डोर

पतंग ही नहीं, लोगों की जिंदगी भी काट रही चायना डोर

Fri, 03 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पतंग ही नहीं, लोगों की जिंदगी भी काट रही चायना डोर
प्रतिबंध बावजूद बिक रही चायनीज डोर
विज्ञापन

पतंग ही नहीं, जिंदगी भी काट रही यह डोर
सचित्र- 4 से 8
नाहन (सिरमौर)। पतंग उड़ाना और काटना खेल नहीं, भारतीय परंपरा है। लेकिन इसमें जबसे चायना डोर ने घुसपैठ की है, तब से पतंग उड़ाना खतरनाक हो रहा है। चायना डोर सिर्फ पतंग ही नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी भी काट रही है। इससे मिले जख्म बरसों नहीं भर पा रहे हैं। प्रदेश में चायना डोर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद नाहन में इसे चोरी छिपे बेचा जा रहा है। कुछ लोग बाहरी राज्यों से भी इसे खरीदकर ला रहे हैं, जो लोगों की चिंता का सबब बन गया है। चायना डोर से विशेषकर वाहन चालक घायल हो रहे हैं। देश भर में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस डोर से उलझकर पक्षी भी मर रहे हैं।

नाहन शहर में रक्षाबंधन के दिन रियासतकाल से पतंग उड़ाने की परंपरा है। इस पर्व को एक माह से कम समय रह गया है। ऐसे में बाजार में चोरी छिपे हो रही प्रतिबंधित चायना डोर की बिक्री ने पर्यावरण प्रेमियों को चिंतित कर दिया है। बाजार में बिक रही चायना डोर और इससे होने वाले नुकसान को लेकर अमर उजाला ने पर्यावरण प्रेमियों से बात की।
विज्ञापन

1. अमृता शर्मा ने कहा कि इस डोर के कारण कई लोग और पक्षी अपनी जान गंवा चुके हैं। युवाओं को नैतिकता अपना कर इससे दूर रहना चाहिए।
2. रविंद्र सैनी उर्फ बॉबी ने कहा कि चायना डोर टूटती ओर गलती नहीं। इससे कई बार चोटिल होने से बचा हूं। इसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए।
3. दलबीर सिंह खालसा ने कहा कि खतरनाक डोर खरीदने की बजाय आम डोर लेनी चाहिए, जिससे इससे होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
4. सचिन ठाकुर ने कहा कि प्रशासन और पुलिस कोई व्हाट्सएप नंबर जारी करे, जिस पर इसकी बिक्री की सूचना दी जा सके।
5. माही पुंडीर ने कहा कि त्योहार और शौक वही अच्छे, जिससे किसी को नुकसान न हो। इस बात को चायना डोर का इस्तेमाल करने वालों को समझाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed