फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका बांध परियोजना में कार्यरत 4 अधिकारियों के तबादले

रेणुका बांध परियोजना में कार्यरत 4 अधिकारियों के तबादले

Tue, 10 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
रेणुका बांध परियोजना में कार्यरत 4 अधिकारियों के तबादले
रेणुका बांध प्रोजेक्ट के चार अधिकारियों के तबादले
विज्ञापन

बांध निर्माण के कार्य पर पड़ सकता है गहरा असर
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध परियोजना कार्यालय में कार्यरत चार अधिकारियों का अचानक तबादला कर दिया गया। इससे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी और राष्ट्रीय महत्व की इस योजना के निर्माण की आस अधूरी दिखाई दे रही है। मंगलवार को एक साथ आए तबादला आदेशों के कारण बांध प्रबंधन भी हैरत में है। यह बात अलग है कि इन चारों अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। बदले गए अधिकारियों के स्थान पर यहां किसी अन्य अधिकारी के तबादले के आदेश नहीं हुए हैं। ऐसे में बांध निर्माण से जुड़े कार्यों को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। ऐसा नहीं है कि यह तबादले पहली बार हो रहे हैं। पिछले वर्ष भी बांध से जुड़े कुछ अधिकारियों को बदलकर उनका कार्यभार दूसरों को सौंप दिया गया था लेकिन अब एक दिन में चार का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर किसी अन्य को नहीं भेजा गया है। तबादला हुए अधिकारियों में उपप्रबधंक वित्त राजन शर्मा, जेओ भूवैज्ञानिक सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता विनोद ठाकुर और नीता कुमारी शामिल हैं। इनमें से तीन अधिकारियों को पदोन्नत करके दूसरे बांध में तैनात किया गया है। अब रेणुका बांध कार्यालय में इन चार अधिकारियों के पद रिक्त पड़ गए हैं। इन पदों के रिक्त होने से रेणुका बांध के कामकाज पर गहरा असर पड़ सकता है। रेणुका बांध परियोजना के डीजीएम रामपाल शर्मा ने कहा कि तबादले हुए अधिकारियों का कामकाज फिलहाल दूसरे अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed