{"_id":"5b0038b34f1c1bd9408b679b","slug":"71526741171-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों के लिए हक की लड़ाई लड़ेगा संघ: दलीप नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों के लिए हक की लड़ाई लड़ेगा संघ: दलीप नेगी
Updated Sat, 19 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ जिला सिरमौर की एक विशेष बैठक हिंदू आश्रम नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान ओएसडी प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर दलीप सिंह नेगी ने की।
बैठक में जिलाभर के पांच दर्जन के करीब प्रधानाचार्यों ने शिरकत की। इस मौके पर वर्षों बाद निर्विवादित एवं निर्विरोध प्रक्रिया से प्रवक्ता संघ के प्रधान पद पर सुरिंद्र पुंडीर की तैनाती के लिए उन्हें बधाई दी गई।
स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ के प्रधान दलीप नेगी ने कहा कि सुरिंद्र पुंडीर एक ईमानदार छवि के व्यक्तित्व हैं, जो प्रवक्ता संघ की एकता, उनकी लंबित मांगों और हक के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता संघ प्रधानाचार्य व उसके बाद उपनिदेशक पदोन्नति के लिए अहम फीडिंग कैडर है। लिहाजा, शिक्षा कर्मियों का प्रवक्ता संघ बुनियादी मंच है।
विज्ञापन
नेगी ने कहा कि प्रवक्ता संघ और प्रधानाचार्य संघ मिलकर प्रवक्ताओं की मांगों के लिए लामबंद होकर लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि सुरिंद्र पुंडीर तेजतर्रार होने के साथ-साथ लंबा अनुभव रखने वाला व्यक्तित्व है। वह दूरगामी क्षेत्रों में पठन-पाठन की समस्याओं से भली-भांति परिचित भी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में प्लेसमेंट पर पदोन्नति दी जा रही है। जबकि, विभाग व सरकार को प्लेसमेंट को खत्म कर नियमित तरीके से पदोन्नति देनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर भी स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ प्रवक्ता संघ के साथ मिलकर आवाज बुलंद करेगा। इस मौके पर कई प्रधानाचार्य व प्रवक्ता उपस्थित रहे।