{"_id":"609c1cd18ebc3ee1c270aa23","slug":"64-kg-vegetable-bound-in-ponta-nahan-news-sml3701296113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्य सूची न लगाने पर 64 किलो सब्जियां-फल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्य सूची न लगाने पर 64 किलो सब्जियां-फल जब्त
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार को शहर में फल और सब्जियों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग ने दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर दो दुकानों से फल एवं सब्जियां जब्त कीं। विभाग ने कुल 64 किलोग्राम फल और सब्जियों को अपने कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने सब्जी की दुकानों पर छापा डाला। विभाग को सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब के बद्रीपुर में सब्जी विक्रेता महंगे दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं, जिसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने दुकानों का निरीक्षण किया तो पाया कि दो दुकानों पर मूल्य सूची नहीं लगी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षक ने दो दुकानों की 64 किलो सब्जी एवं फलों को जब्त किया।
इसके बाद विभाग ने शहर की कई दुकानों पर जाकर मूल्य सूची जांची। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने दुकानदारों को मूल्य सूची लगाने की हिदायत भी दी थी लेकिन उसके बावजूद भी दुकानदार लापरवाही बरत रहे हैं। आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार मूल्य सूची लगाएं।
विज्ञापन
..................