फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   होली बम, मशीनगन और राफेल पिचकारी का बढ़ा क्रेज

होली बम, मशीनगन और राफेल पिचकारी का बढ़ा क्रेज

Tue, 19 Mar 2019 09:43 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
होली बम, मशीनगन और राफेल पिचकारी का बढ़ा क्रेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। एक बार फिर फागुन की बेला आ गई है। बाजार रंग-बिरंगे गुलालों और पिचकारियों से सज गए हैं। लाल, पीला, नीला, हरा, गुलाबी हर प्रकार के रंगों को खरीदने के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। मंगलवार को बाजार में होली त्योहार को लेकर खरीदारी के लिए खासी रौनक रही। बाजार में होली बम, मशीनगन, टैंक, राफेल पिचकारी का ज्यादा क्रेज देखा गया। हर वर्ग के लिए बाजार में पिचकारियां, गुब्बारे और रंग मौजूद हैं।

होली खेलने के शौकीन बच्चों और बड़ों के लिए बाजार में आइटमों की कोई कमी नहीं है। बच्चों में विशेषकर इस त्योहार को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। बाजार में रंगों सहित गुब्बारों और पिचकारियों की मांग बहुत ज्यादा है। बाजार में 10 से लेकर 800 रुपये तक की पिचकारियां मौजूद हैं। इनमें मशीनगन, टैंक, राफेल और छोटा भीम पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। बड़ा चौक के दुकानदार कपिल गर्ग के मुताबिक बाजार में एके-47 जैसी डिजाइन वाली पिचकारी तो बिक ही रही है, साथ में राफेल, मशीनगन और टैंक वाली पिचकारी का भी बच्चों में क्रेज अधिक है। लेकिन इनकी कीमत अधिक होने के कारण बहुत से बच्चे मोदी पिचकारी, एंग्री बर्ड, बैंटेन, टॉम एंड जेरी, पावर-रेंजर बोतल पिचकारी, वोडाफोन, गणेश जी, जहाज, कार, वाटर गन भी खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुकानों में इस बार कई प्रकार के रंग और गुब्बारे भी सजाए गए हैं। उत्साह-उमंग से सराबोर रहने वाले इस उत्सव के लिए अबीर-गुलाल, सिंथेटिक, केमिकल और हर्बल रंगों से बाजार सजे हैं। हर्बल रंग 30 से 50 रुपये तक पैकेट और खुले में भी उपलब्ध है। मजे की बात यह है कि इस बार बाजार में होली बम भी आ गया है। दुकानदार वैभव गर्ग, रामरतन, नीतिश कुमार, आकाश आदि ने बताया कि बस जैसे आकार में बने होली बम की कीमत 50 रुपये है। यह बम बत्ती में आग लगाते ही बम की तरफ फटेगा और चारों और गुलाल छोड़ देगा। इसे भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस दिन पानी वाले गुब्बारों में पानी भरने की दिक्कत को देखते हुए बाजार में पाइप लगे गुब्बारे भी आ गए हैं। नल की टोटी के साथ लगाते ही एक साथ 10 गुब्बारों में पानी भर जाएगा। जिन्हें बेहद आसानी से निकाल कर फोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed