{"_id":"5c698240bdec224a3d3fe9f0","slug":"61550418496-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में फूंका पाक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में फूंका पाक का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। रविवार को भी जिलाभर में पाकिस्तान के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
नाहन में भाजपाइयों ने शहर में रैली निकाली और शहीद स्मारक के समीप पाकिस्तान का पुतला फूंककर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगुवाई में प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने आतंकवादियों को सबक सिखाने की भी मांग की है। शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरा देश शहीद जवानों के परिवार के साथ खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ देश का हर नागरिक लड़ाई लड़ने का तैयार है। प्रदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष रेखा तोमर सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उधर, पांवटा साहिब में भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई इकाई ने शहर में रैली निकाली। विश्राम गृह से मुख्य बाजार होकर बद्रीपुर तक आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पाकिस्तान पीएम, पाक सेना प्रमुख व आतंकियों के पुतले फूंके। पूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई अध्यक्ष कैप्टन जगत सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व महासचिव सुरेश कुमार ने कहा कि वे देश के लिए जान न्यौछावर करने को हर पल तैयार हैं। भूतपूर्व सैनिक 70 वर्ष से ज्यादा आयु होने पर भी देश के दुश्मनों से लड़ने व सीमा पर जाकर युद्ध करने के लिए तैयार है। देश के दुश्मनों को सबक सिखाया जाना जरूरी है। इससे पहले भूतपूर्व सैनिकों ने हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं, सिरमौर टैंपो यूनियन और टैक्सी यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर कैप्टन पीसी भंडारी, राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र चौधरी, अश्वनी शर्मा, अरविंद गुप्ता, भूतपूर्व सैनिकों नरेंद्र सिंह, तिलकराज, यशपाल, दिनेश कुमार, बाबूराम, वीरेंद्र ठाकुर, सुरेश कुमार, कर्म सिंह, देवराज, दिउड़ू राम, निरंजन, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, देवेंद्र सिंह दर्शन सिंह, टैंपो यूनियन से आशिक अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बच्चों को देश सेवा के लिए भेजेंगे : वीणा देवी
पांवटा (सिरमौर)। पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए फिदायीन हमले ने शहीदों के परिवारों के जख्मों को हरा कर दिया है। शहीदों के परिवार और भूतपूर्व सैनिक इस हमले से सिहर उठे हैं। पांवटा में भूतपूर्व सैनिक संगठन की रैली के दौरान कारगिल शहीद की पत्नी वीणा देवी ने भारत माता का जयघोष किया। कहा कि वीर पति ने देश के लिए शहादत दी है। वतन के लिए अपनी संतानों को भी न्योछावर करने को तैयार है। पुलवामा हमला पाक का छद्म युद्ध व कायराना हरकत है। रैली के दौरान कई बुजुर्ग भूतपूर्व सैनिकों ने संकल्प लिया कि आज भी मातृभूमि को जरूरत पड़ने पर युद्ध भूमि में जाने को तैयार हैं।