फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गौशाला में जिंदा जले छह पशु, सात बुरी तरह झुलसे

गौशाला में जिंदा जले छह पशु, सात बुरी तरह झुलसे

Tue, 11 Dec 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
गौशाला में जिंदा जले छह पशु, सात बुरी तरह झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गोरखूवाला पंचायत के श्यामपुर गांव में भयंकर अग्निकांड में छह भैंसों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, सात मवेशी आग से बुरी तरह झुलस गए हैं। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पशुपालक को सात लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। उधर, सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात को गोरखूवाला पंचायत के श्यामपुर गांव की गुज्जर कॉलोनी में कासम अली पुत्र अली शेर के घर के साथ बनी गोशाला में भयंकर आग लग गई। गोशाला से लपटें उठती देख तुरंत सूचना फायर स्टेशन पांवटा सूरजपुर को दी गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर लाखों की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया, लेकिन अग्निकांड में गोशाला में बंधी छह भैंसें जिंदा जल गईं। इसके अलावा छह अन्य भैंसें और मवेशी भी झुलस गए हैं। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, जमीला, शमशेर अली, बशीर अली, सुल्तान और मशहूर दीन ने बताया कि अग्निकांड से पशुपालक गुज्जर कासम अली को लाखों की क्षति हुई है। पीड़ित परिवार ने अग्निकांड के पीछे किसी शरारती तत्व के हाथ की भी आशंका जताई है। गुज्जर कॉलोनी में पशुपालक कासम अली के पास करीब दो दर्जन मवेशी हैं। आग लगने के बाद गोशाला में रस्सी से बंधे मवेशी इधर-उधर भाग कर बच गए। अग्निशमन केंद्र पांवटा अधिकारी प्रेम चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही दो टीमें लेकर वह मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी से काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि आग को रिहायशी मकानों और जंगल की तरफ फैलने से रोका गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। तहसीलदार पांवटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रभावित परिवार को मौके पर ही 50 हजार रुपये फौरी सहायता राशि प्रदान की गई है। स्थानीय पटवारी और कानूनगो क्षति रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। सिंघपुरा पुलिस चौकी टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed