{"_id":"5c01694fbdec22414c643bc0","slug":"61543596367-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामनीवाला में युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामनीवाला में युवक ने जहर खाकर दी जान
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा के तहत जामनीवाला में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। युवक ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया? पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को पांवटा अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब के गांव जामनीवाला निवासी गुरदीप सिंह (30) पुत्र जसवंत सिंह ने शुक्रवार सुबह कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने अचानक हालत बिगड़ती देख उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर एके राघव और डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि गुरदीप सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया था। पांवटा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस जांच अधिकारी प्रताप राठौर की टीम को पता चला है कि गुरदीप सिंह का पॉलीहाउस है। इसमें छिड़काव के लिए वह दवाई लेकर गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसने यही कीटनाशक दवाई खा ली होगी। मृतक के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक छोटा बेटा छोड़ गया है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने बताया कि जामनीवाला निवासी गुरदीप सिंह (30) पुत्र जसवंत सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद युवक की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।