{"_id":"5b633d054f1c1b75568b4e7f","slug":"61533230341-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते से गायब सिलिंडर से लदे ट्रक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते से गायब सिलिंडर से लदे ट्रक का सुराग नहीं
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलिंडरों से लदे गायब ट्रक का नहीं लगा सुराग
मेरठ में दबिश दे रही कालाअंब पुलिस
16 जुलाई को कानपुर के लिए निकला था ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से कानपुर (उत्तरप्रदेश) एलपीजी सिलिंडर लेकर गए ट्रक के बीच रास्ते से गायब होने के मामले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश के मेरठ सहित कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक ट्रक और उसके चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। बीती 16 जुलाई को कालाअंब की एक एलपीजी सिलिंडर बनाने वाली औद्योगिक इकाई ने स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनी दीपांशु गुड्स कैरियर से एक ट्रक किराये पर लेकर करीब 17 लाख रुपये के 1100 सिलिंडर कानपुर भेजे थे, लेकिन ट्रक बीच रास्ते से ही गायब हो गया। इसके बारे में कंपनी प्रबंधन ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद गाड़ी को उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके में ट्रेस किया था। लिहाजा, पुलिस मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है। कालाअंब थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई है। मेरठ सहित कई ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन अभी कुछ नहीं पता चल पाया। जांच के लिए गई टीम अभी लौटी नहीं है। उनके लौटने के बाद ही स्थिति का पता चल पाएगा।