फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ग्रामीणों के मना के बाद भी सड़क पर बिछा दी पाइप

ग्रामीणों के मना के बाद भी सड़क पर बिछा दी पाइप

Mon, 25 Jun 2018 08:00 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के मना के बाद भी सड़क पर बिछा दी पाइप

विज्ञापन
ग्रामीणों के मना के बाद भी सड़क पर बिछा दी पाइप
बार-बार लाइन हो रही क्षतिग्रस्त, नहीं मिल रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई की ग्राम पंचायत कांडो-भटनोल की हरिजन बस्ती के दो गांवों के बाशिंदों ने कांडों गांव में बने पेयजल स्टोर टैंक से उनके गांवों की ओर जाने वाली पेयजल लाइन की दिशा बदलने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता से मिला। प्रतिनिधिमंडल मंडल ने इस दौरान अपनी समस्या की बाबत उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल दीपचंद, रमेश कुमार, लाल सिंह, दलीप सिंह, अत्तर सिंह, होशियार सिंह, कुंदन सिंह, जीत सिंह, भगतराम, पिरथी सिंह, दिनेश कुमार, प्रताप सिंह, बलबीर सिंह, बिशन सिंह, कपिल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को बताया कि तीन वर्ष पूर्व कांडों गांव में बने पेयजल स्टोर टैंक से उनके गांवों टिंबडी और लामचीओ के लिए विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से पेयजल लाइन बिछाई थी जो कि सड़क के बीचों बीच से गुजर रही है। जब लाइन बिछाई जा रही थी उस समय भी उन्होंने ठेकेदार और विभाग के अधिकारी को पाइप लाइन बीच सड़क से हटाने की मांग की थी लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी और पाइप लाइन को कांडों-भटनोल लिंक रोड के बीचों बीच बिछा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वाहनों की आवाजाही के कारण हर दूसरे या तीसरे दिन यह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है जिस कारण उन्हें पानी नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने बताया कि तीन वर्षों से लगातार हो रही इस क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत पर ग्रामीण वासी अपने खुद के 20 हजार से अधिक रुपये खर्च चुके हैं फिर भी उन्हें पानी नसीब नहीं हो रहा है। इस लाइन में चार-पांच दिन लगातार पानी नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव में बने कुएं का पानी सूख चुका है जिस कारण उन्हें जामथा खाला से दो किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर पानी लाना पड़ रहा है जिससे उनका पूरा दिन पानी ढोने में ही बीत रहा है। ग्रामीणों ने कहा मार्ग के बीचों बीच बिछाई गई पाइप लाइन को शीघ्र हटाया जाए और उसे दूसरे स्थान से ले जाया जाए ताकि लाइन बार-बार टूटने के झंझट से छुटकारा मिले और उन्हें पर्याप्त पानी नसीब हो।

उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता नितिन चिनोरी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पेयजल पाइप को सड़क के बीच से हटाने को भी कहा गया है। दो-तीन दिन के भीतर इस समस्या का हल हो जाएगा।
--------------
----जगत, तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed