फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मोहित व अर्चना शर्मा को बेस्ट एथलीट का खिताब

मोहित व अर्चना शर्मा को बेस्ट एथलीट का खिताब

Thu, 08 Mar 2018 10:18 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
मोहित व अर्चना शर्मा को बेस्ट एथलीट का खिताब
नाहन कॉलेज की एथलेटिक्स मीट से पहले अध्यापकों की अगुवाई में मार्च पास्ट करते कॉलेज के विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को ऐतिहासिक चौगान मैदान में संपन्न हो गई। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान लड़कों के वर्ग में मोहित और लड़कियों में अर्चना शर्मा को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।

लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में सन्नी ठाकुर ने पहला, करण ने दूसरा, जबकि दिशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की इसी स्पर्धा में अर्चना ने प्रथम, किरण ने द्वितीय, शारदा ने तीसरा और अंबिका शर्मा ने चौथा स्थान हासिल किया। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में मोहित, रविंद्र और अभिषेक, लड़कियों में अर्चना शर्मा, मंजू, किरण और प्रियंका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान झटका। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अमित, प्रांजल, राकेश, लड़कियों में नेहा, रवीना और नेहा पुंडीर ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बाजी मारी। 800 मीटर दौड़ में रविंद्र ने पहला, दिशांत ने दूसरा, जबकि पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में मंजू, शारदा और किरण ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में राकेश, किरण, अंकित, लड़कियों में शीतल, सोनाली और अर्चना शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिसे रेस में राकेश, प्रांजल, अंकित व बलजीत ने पहला, अंकित, पंकज, निखिल व कैलाश ने दूसरा और मनोज, चमन, अमन व करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में मोनिका, शीतल, किरण और निशा ने प्रथम और अर्चना, रेणु, नेहा व प्रियंका ने दूसरा स्थान झटका। लड़कों की शॉटपुट प्रतियोगिता में मोहित ने पहला, बलजीत ने दूसरा, शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में अर्चना ने पहला, सुमन ने दूसरा, जबकि रंजना ने तीसरा स्थान कब्जाया। लड़कों की लंबी कूद प्रतियोगिता में अंकित, सचिन, मोहित, लड़कियों में अर्चना, शीतल व सोनाली, लड़कों की डिस्कस थ्रो में बलजीत सिंह, अमित व अंकुर, लड़कियों में नेहा पुंडीर, अर्चना और किरण ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इससे पूर्व एनसीसी, एनएसएस, रेंजर एंड रोवर्स और स्पोर्ट्स की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वीना राठौर, आचार्य ओम प्रकाश राही, एके यादव, पीटीए अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर समेत कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed