{"_id":"59f5e3bb4f1c1bf3538b9e15","slug":"61509286843-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में फ्लोरबाल का कैंप आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में फ्लोरबाल का कैंप आयोजित
Updated Sun, 29 Oct 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा में फ्लोरबाल का कैंप आयोजित
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश फ्लोरबाल एसोसिएशन सिरमौर इकाई ने पांवटा में एक दिवसीय कैंप आयोजित करवाया जिसमें जिला भर के विभिन्न स्कूलों के करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय कोच रोहित चौहान व मीना ठाकुर ने खिलाड़ियों को इस खेल के टिप्स दिए। फ्लोरबाल संघ के जिला प्रधान माया राम कपूर व महासचिव लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि जिला के खिलाड़ियों में प्रतिभा व जोश है। सही मंच, सुविधाएं व कोच मिलने से प्रतिभा में निखार आ सकेगा। जिला इकाई का यही प्रयास है जिसके चलते प्रथम कैंप आयोजित किया गया। पांवटा के बीबीजीत कौर स्कूल मैदान में जिला सिरमौर के विभिन्न स्कूलों से करीब 60 खिलाड़ियों ने शिरकत की।