{"_id":"61afa1345e26af37a36a7398","slug":"60-ltrs-illegale-wine-recover-in-majra-one-accused-arrested-nahan-news-sml392700599","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहतावाला हरिपुरखोल से 60 लीटर अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहतावाला हरिपुरखोल से 60 लीटर अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 60 लीटर देसी अवैध शराब बरामद कर ली गई है। जानकारी अनुसार माजरा पुलिस थाना के प्रभारी राजेश पाल, मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह और अनिल तोमर की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर हरिपुर खोल क्षेत्र में छापामारी की। टीम ने आरोपी राजवीर सिंह निवासी मेहतावाला हरिपुरखोल के घर में तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक के ड्रम में से कुल 60 लीटर देसी अवैध शराब बरामद की हैं। डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। माजरा पुलिस जांच कर रही है।
-------बाक्स
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के प्रभारी राजेश पाल की टीम ने माजरा निवासी एक महिला के घर से अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर संदिग्ध महिला के घर पर छापामारी की जहां से उन्होंने 11 बोतलें अवैध शराब पकड़ी। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।