{"_id":"65293bf331f9f6ee9708ac14","slug":"60-bike-found-in-against-traffic-rules-in-ponta-sahib-nahan-news-c-177-1-ssml1030-10485-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पुलिस टीमों ने बिना नंबर व साइलेंसर से धमाके करने वाले 60 बाइक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पुलिस टीमों ने बिना नंबर व साइलेंसर से धमाके करने वाले 60 बाइक पकड़े
विज्ञापन
विशैष अभियान में पुलिस टीमों ने बिना नंबर व साइलेंसर से धमाके करने वाले 60 बाइक पकड़े- स्त्रोत:
पुलिस टीमों ने बिना नंबर और साइलेंसर से धमाके करने वाले 60 बाइक पकड़े
पांवटा, माजरा, पुरुवाला थाना, पुलिस चौकी और यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस ने यातायात चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन पुलिस थाने, दो पुलिस चौकियों व यातायात पुलिस टीम ने सक्रियता से कार्य करते हुए बिना नंबर प्लेट व साइलेंसर से धमाके करने वाले करीब 60 बाइक पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
जानकारी के अनुसार उपमंडल पुलिस अधिकारी पावंटा साहिब के आदेश पर पुलिस थाना पावंटा साहिब, माजरा, पुरुवाला, पुलिस चौकी राजवन और सिंघपुरा व यातायात इकाई पांवटा साहिब ने विगत पूरे माह से विशेष अभियान चलाया है। इसमें पुलिस कर्मचारियों की ओर से पांवटा साहिब में चल रहे बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहन और डिफेक्टिव साइलेंसर(धमाके करने वालों) के खिलाफ यातायात चेकिंग का एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में 250 से अधिक वाहनों को चेक किया गया। इसमें करीब 60 वाहनों को बिना नंबर प्लेट और डिपेक्टिव साइलेंसर के पाकर थाना व चौकियों में खड़ा कर दिया गया है। इन वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि आगे भी विशेष यातायात चेकिंग अभियान पुलिस थाना पांवटा साहिब, माजरा व पुरुवाला के क्षेत्राधिकार मेे चलाए जाएंगें।
विज्ञापन
संवाद