{"_id":"574b22a84f1c1b6229108e8d","slug":"5508-students-exams-for-police-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल 122 पदों के लिए 5506 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल 122 पदों के लिए 5506 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sun, 29 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
लाखों कांस्टेबलों को मिलेगी राहत
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। कांस्टेबल के कुल 122 पदों के लिए रविवार को 5506 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचे अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखा गया। जिला के दूरदराज क्षेत्रों से हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने नाहन पहुंचे। लिखित परीक्षा के लिए नाहन में 12 केंद्र बनाए गए थे। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में कुल 5562 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। इन सभी अभ्यर्थियों को पुलिस महकमे द्वारा लिखित परीक्षा के लिए काल लेटर जारी किए गए थे। लिखित परीक्षा से 56 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि लिखित परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल का कोई केस नहीं बना। कांस्टेबल के कुल 122 पदों के लिए यह परीक्षा ली गई थी जिसमें महिला कांस्टेबल के 24 व पुरुष कांस्टेबल के 98 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राधा स्वामी सत्संग भवन, डाइट, कन्या स्कूल, ब्वॉयज स्कूल, पीजी कॉलेज, साइंस ब्लॉक, कमेटी रेस्ट हाउस, आईटीआई, कार्मल कान्वेट, होली हार्ट पब्लिक स्कूल, एवीएन स्कूल व एसएफडीए हाल में यह परीक्षा आयोजित की गई थी।