{"_id":"5c72ca02bdec22736c04d78b","slug":"51551026690-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में सिरमौर, कुल्लू, शिमला और मंडी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में सिरमौर, कुल्लू, शिमला और मंडी जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। 9वीं राज्य स्तरीय अंतर जिला उपायुक्त कार्यालय खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम-2019 रविवार को नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आरंभ हुए। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के उपायुक्त कार्यालय के लगभग चार सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली।
उपायुक्त ने कहा कि खेलों का मानव जीवन में बहुत महत्व है। खेलें मनुष्य को स्वस्थ एवं तनावमुक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ द्वारा हर वर्ष खेलों का आयोजन करना एक सराहनीय कदम है।
प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी और वॉलीबाल के पहले चरण के मुकाबले हुए। कबड्डी स्पर्धा का पहला मैच सिरमौर और हमीरपुर के बीच खेला गया। सिरमौर ने 55-24 के अंतर से हमीरपुर को मात दी। कुल्लू ने बिलासपुर को 29-14 से, शिमला ने किन्नौर को 31-18 से और मंडी ने कुल्लू को 30-20 के अंतर से शिकस्त दी। वॉलीबाल स्पर्धा का पहला मैच शिमला और बिलासपुर के बीच हुआ। जिसे शिमला ने जीता। ऊना ने हमीरपुर और किन्नौर ने चंबा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश शर्मा और जिला अध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर ने उपायुक्त को सिरमौरी लोईया और स्मृतिचिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, सहायक आयुक्त एसएस राठौर मौजूद रहे।