{"_id":"5c586db9bdec227367366a1d","slug":"51549299129-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू पर सिरमौर अलर्ट, डीसी ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू पर सिरमौर अलर्ट, डीसी ने ली बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू पर सिरमौर में अलर्ट
डीसी के सभी बीएमओ को निर्देश
बोले - हर तरह की एहतियात सुनिश्चित करे विभागीय अमला
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
स्वाइन फ्लू का मामला सामना आने के बाद सिरमौर जिले में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वाइन फ्लू से निपटने के जिले में तमाम प्रबंध किए गए हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज में एक मामला सामने आया था। मरीज को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उधर, सीएमओ डॉ. केके पराशर ने जिले के सभी बीएमओ की बैठक बुलाकर स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं। वहीं, उन्होंने इस संदर्भ में लोगों को जागरूक करने की भी बात कही। सभी अस्पतालों को इस बारे एडवाइजरी भी जारी की गई है।
उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन और सिविल अस्पताल पांवटा में स्वाइन फ्लू के रोगियों की सुविधा के लिए आइसोलेशन कक्ष स्थापित किए गए हैं। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने कहा कि जिला में स्वाइन फ्लू का एक मामला मेडिकल कॉलेज में आया था। उपचार के उपरांत रोगी को छुट्टी दे दी गई है। अब वह स्वस्थ है। दो अन्य व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू के लक्षण की आशंका थी, लेकिन रिपोर्ट के बाद उनके स्वाइन फ्लू नहीं पाया गया। जिले में इस बीमारी से निपटने के लिए तमाम दवाइयां उपलब्ध हैं। लोगों को इससे निपटने के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को पंफ्लेट बांटे जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया गया है। लोगों को खांसी, बुखार, जुकाम इत्यादि रोग होने की स्थिति में चिकित्सक के परामर्श से दवा लेने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू एक संक्रमित रोग है। जो छींकने, खांसने और थूकने से अन्य व्यक्तियों में फैल सकता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वह भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं।