फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिक्षा मंत्री ने नाहन को दी करोड़ों रुपये की सौगात

शिक्षा मंत्री ने नाहन को दी करोड़ों रुपये की सौगात

Sat, 01 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने नाहन को दी करोड़ों रुपये की सौगात
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने नाहन क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की सौगात दी है। शनिवार को नाहन दौरे पर आए शिक्षा मंत्री ने संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ ही शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन का निरीक्षण किया। अपने इस दौरे के दौरान विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा उठाए गए लगभग सभी विकासात्मक कार्यों पर सहमति जताते हुए करोड़ों रुपये की घोषणाएं की हैं।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री ने स्नाकोत्तर महाविद्यालय का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान को विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने महिमा पुस्तकालय नाहन के लिए तीस लाख की राशि स्वीकृत की। इसमें से 16 लाख की राशि पुस्तकालय भवन की मरम्मत और 14 लाख की राशि अध्ययन कक्ष के निर्माण के लिए खर्च होगी। इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने कहा कि डिग्री कॉलेज में डेढ़ करोड़ की लागत से चारदिवारी और कैंटीन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। संस्कृत कॉलेज के भवन का विस अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसके पश्चात आयोजित जनसभा में शिक्षा मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल की मंजूरी के पश्चात संस्कृत महाविद्यालय नाहन का नामकरण गौरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय किया जाएगा। उन्होंने माजरा स्थित छात्रा हॉकी होस्टल में फुटबाल खेल शुरू करने का भी एलान किया। उन्होंने संस्कृत कॉलेज में फर्नीचर की खरीद के लिए छह लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा और पंजाहल में चार-चार और शमशेर बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में तीन अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाअंब, बोहलियों, मोगीनंद, हाई स्कूल कैंट नाहन और मिडल स्कूल सैनवाला मुबारकपुर में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के आग्रह पर मांगों को पूरा किया। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन का नामकरण गौरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन करने का आग्रह किया। उन्होंने नाहन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण करने के लिए भी धनराशि की मांग रखी।

इस अवसर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, प्रतिभा कौशिक, ओपी सैनी, मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नगर परिषद के पार्षद, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा उमेश बहुगुणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed