{"_id":"5bb25640867a557ff666c2da","slug":"51538414144-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन और पांवटा में वरिष्ठ नागरिक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन और पांवटा में वरिष्ठ नागरिक सम्मानित
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/पांवटा साहिब(सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी के तहत नाहन और पांवटा साहिब में भी कार्यक्रम हुए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। बचत भवन नाहन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ललित जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हमारे बुजुर्गों का अमूल्य योगदान रहा है। उनके अनुभव विकास में सहायक सिद्ध होते हैं, जिसका समाज को लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर डीसी ने दो वरिष्ठ नागरिकों सेवानिवृत्त डीआईजी (जेल) कैप्टन केएस पुंडीर और अमिल अग्रवाल को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला सिरमौर पेंशनर संघ के अध्यक्ष आरएस चौहान ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी, अध्यक्ष हितेषी संस्था अमर सिंह चौहान, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान भी उपस्थित रहे। उधर, पांवटा साहिब में भी वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 75 से 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पांच सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर के अध्यक्ष आरपी तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव अमूल्य धरोहर है। भारतीय संस्कृति विश्व गुरु वाली रही है। परिजनों की सेवा नहीं कर पाए तो फिर जीवन ही व्यर्थ है। कार्यक्रम में टीसी गुप्ता, एमआर वर्मा, विजय पाल सिंह चौधरी, नानक सिंह हंस और दाता राम सैनी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक इकाई पांवटा के अध्यक्ष एमएम मालवीय, महासचिव एमएस भटनागर, आरसी गुप्ता, एमएस कैंथ, एसएल मेहता, खजान सिंह नेगी, एनडी सरीन, सावित्री तिवारी, राजेंद्र शर्मा, डॉ. एस बेदी, टीसी गुप्ता और एमएस कैंथ आदि मौजूद रहे।