फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हिमाचल निर्माता की जयंती पर रक्तदान शिविर

हिमाचल निर्माता की जयंती पर रक्तदान शिविर

Sat, 04 Aug 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल निर्माता की जयंती पर रक्तदान शिविर
हिमाचल निर्माता की जयंती पर किया रक्तदान
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश निर्माता डॉ. वाईएस परमार की 112वीं जयंती पर ब्लड बैंक बेसमेंट ऑफ एडवांस ट्रामा सेंटर पीजीआई चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिरमौर एसोसिएशन की चंडीगढ़ इकाई के सौजन्य से शिविर में दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और दिनेश चौहान ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर रक्तदान करवाया गया है। हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर उनके हिमाचल प्रदेश निर्माण में संघर्ष और प्रदेश सेवा कार्यों को याद किया गया। इस अवसर प दीपक धीमान, मंगत राम, महासचिव केडी चौहान, सचिव दिनेश सिंह चौहान, सदस्य रमेश देसाई, शूरवीर चौहान, मयंक चौहान, आयूष चौहान, श्याम शर्मा मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
डॉ. यशवंत परमार को उनकी जयंती पर याद किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व नप कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, राजेंद्र शर्मा, लाल सिंह ठाकुर, शिव कुमार, श्यामलाल गर्ग, कर्ण ठाकुर, महावीर विश्नोई, नेतर सिंह, राजेश राणा, अजमेर सिंह, कर्मवीर सिंह, हिमेंद्र ठाकुर और वीरेंद्र धीमान समेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की। ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश निर्माता डॉ. परमार जैसे ईमानदार, कुशल प्रशासक, दूरदर्शी और कर्मठ व्यक्तित्व बिरले ही पैदा होते हैं। प्रदेश के गठन में उनकी खास भूमिका रही है। कार्यकर्ताओं ने डॉ. परमार जयंती पर उनके की ओर से दर्शाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। इससे पहले पांवटा ब्लॉक कांग्रेस ने डॉ. परमार की यमुना बाल पार्क में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed