{"_id":"5b633d1a4f1c1b75568b4e82","slug":"51533230362-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सभी सरकारी-गैरसरकारी स्कूलों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शिविर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को भी इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कालाअंब और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। बीते वर्ष औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में डेंगू के दो, मोगीनंद में तीन और जोहड़ों क्षेत्र में दो मामले सहित कुल सात मामले सामने आए थे। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में टीम भेजकर जरूरी दवाओं का वितरण भी किया था। इस बार विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए पहले से अलर्ट दिखाई पड़ रहा है। लोगों को एहतियातन तौर पर भी जागरूक किया जा रहा है जैसे घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। पूरे वस्त्र पहनकर रखें, खेतों में भी पूरे वस्त्र पहनकर जाएं या किसी ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करें जिससे मच्छर न काटे। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तेज बुखार, हड्डियों में तीव्र पीड़ा और शरीर पर लाल धब्बे इत्यादि यदि हों तो तुरंत अस्पताल में जांच करवाएं। डेंगू का मच्छर सुबह और शाम के समय काटता है, इसलिए पूरे कपड़े पहनकर रखने चाहिए। किसी भी तरह का बुखार हो तो फौरन नजदीकी अस्पताल जाकर जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार में पानी और तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। अपनी मर्जी से मरीज किसी भी दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन