{"_id":"5abfa1054f1c1bc3618b4b0a","slug":"51522508037-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर शिवाजी ट्रॉफी पर मेजबान पांवटा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर शिवाजी ट्रॉफी पर मेजबान पांवटा का कब्जा
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उत्तर भारतीय वीर शिवाजी क्रिकेट ट्रॉफी-2018 संपन्न हो गई है। शनिवार को रेस्ट ऑफ पांवटा टीम और मुज्जफरनगर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें पांवटा की टीम ने मुज्जफरनगर को 75 रनों से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
रणजी खिलाड़ी गुरविंद्र सिंह, मोहसीन व दानिश की गेंदबाजी के सामने मुज्जफरनगर की टीम ढेर हो गई। पांवटा के रोहित को मैन ऑफ द सिरीज व दानिश को मैन ऑफ द मैच मिला। प्रतियोगिता के संचालक मधुकर डोगरी ने कहा कि टॉस जीत कर पांवटा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रनों का स्कोर बनाया। दानिश ने सर्वाधिक 55, समध ने 45 व गुरविंद्र सिंह टोली ने 25 रनों की पारी खेली।
मुज्जफरनगर की तरफ से सचिन ने 3 और अमरीश ने 2 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुज्जफरनगर की पूरी टीम 17.3 ओवरों में ही 91 रनों पर ढेर हो गई। टीम की तरफ से हरप्रीत ने 25 और अमरीक ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन
पांवटा की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुरविंद्र सिंह ने 5, मोहसीन व दानिश ने 2-2 विकेट लिए। विधायक सुखराम चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
...