फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ...म्हारा बोरिया बिस्तरा पैक, जित्थे चाहे उत्थे पेजो

...म्हारा बोरिया बिस्तरा पैक, जित्थे चाहे उत्थे पेजो

Fri, 22 Dec 2017 10:16 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
...म्हारा बोरिया बिस्तरा पैक, जित्थे चाहे उत्थे पेजो
प्रतीकात्मक फोटो
संजय भारद्वाज
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। स्थान: नाहन का दिल्ली गेट। समय: 1:15 बजे। कुछ लोग आपस में हिमाचल भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चा में मशगूल हैं। एक शख्स कहता है भाई दो नेताओं की इस लड़ाई में तीसरे को फायदा जरूर मिलेगा। उसका इशारा शायद जय राम ठाकुर की तरफ था।

इस बीच एक अन्य शख्स वहां आया और कहता है भई जो चाहे सीएम बने। अब ट्रांसफरें भी होनी हैं। वह एक विभाग का कर्मचारी प्रतीत हो रहा था। उसका कहना था कि सरकार बदलते ही अब कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर भी होने वाले हैं। किसी का भी नंबर लग सकता है। इसी बीच एक अन्य व्यक्ति ने हरियाणवी अंदाज में मजाक करते हुए कहा कि ‘म्हारा तां बोरिया-बिस्तरा पैक है। जित्थे चाहो उत्थे पेजो...’। यानि हमने अपना बोरिया बिस्तरा पैक कर रखा है, जहां चाहे वहां भेज दे।
विज्ञापन

दरअसल, प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद तबादलों को लेकर भी अभी से सुगबुगाहट शुरू हो गई है। शिमला में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा मंथन कर रही है तो गली-कूचों में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले पर बहस छिड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा मैदान में कुछ लोग धूप का आनंद लेते हुए भी इसी तरह की चर्चा करते हुए देखे गए। एक ने कहा कि अब सरकार बदल गई है। अधिकारियों का बदला तय है। यानि शासन बदला तो प्रदेश में प्रशासन का बदलना भी स्वाभाविक ही है। कौन-कौन अधिकारी बदलेगा इस पर खूब चर्चा हुई। एक ने कहा फलां अधिकारी बदलेगा तो दूसरे ने कहा फलां अधिकारी।
----------------
बॉक्स के लिए----
सिरमौर में होंगे कई तबादले
नाहन (सिरमौर)। सूत्र बताते हैं कि सिरमौर जिले में भी विभिन्न विभागों में सरकार बनने के बाद तबादलों की गाज गिर सकती है। कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले तय माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग ऐसे भी है जो कई सालों से अपनी पसंदीदा जगह पर कार्य कर रहे है। सत्ता परिवर्तन के साथ ही ऐसे लोगों पर तबादलों की गाज गिरना तय है।

-----------------
जुगाड़ में भी कई कर्मचारी
नाहन (सिरमौर)। सरकार बदलते ही कई कर्मचारियों ने अब अपनी पसंदीदा जगह के लिए गोटियां फिट करनी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कई लोग नेताओं खासमखास लोगों से मिलने लगे हैं। अपनी अडजेस्टमेंट को लेकर भी चर्चा की जा रही है। हालांकि, जीताऊ नेताओं के खासमखास कुछ कहने को तैयार नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed