{"_id":"59cbe1d34f1c1b79548b4b09","slug":"51506533843-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों में फंस गया दमकल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों में फंस गया दमकल वाहन
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हितेश शर्मा
नाहन (सिरमौर)।
बाजार में हो रहा अतिक्रमण घातक साबित हो सकता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को नाहन के बाजार में अग्निशमन विभाग की मॉकड्रिल फेल हो गई। शहर के बाजारों में क्यूआरवी (छोटा वाहन) फंस गई। बमुश्किल वाहन को बाजार के भीतर तो कर्मी ले गए, लेकिन वाहन कब्जों के मकड़जाल में फंसकर रह गई जिसे वापस लाना तक चुनौती बन गया। छोटे चौक के समीप एक लोहे का एंगल और बिजली का पोल इस गाड़ी की राह में बाधा बन गया। छोटे चौक से बड़े चौक तक क्यूआरवी को रिवर्स कर बड़े चौक और फिर दिल्ली गेट तक लाया गया।
इतना सब कुछ होते हुए भी पुलिस, नगर परिषद व प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए। कुछ जगह पुलिस ने लोगों का सामान जरूर उठाया लेकिन इसके बाद फिर से बाजार में अतिक्रमण देखने को मिला। दिल्ली गेट से बाजार तक तरफ एंट्री करते ही दुकानदारों का अतिक्रमण शुरू हो जाता है। कई जगह तो राहगीरों का गुजरना भी मुश्किल है। फेस्टिवल सीजन में यदि शहर के बीचोंबीच अग्निकांड हो जाए तो आग पर काबू पाना तो दूर दमकल वाहन तक नहीं पहुंच पाएगा। गुन्नूघाट से बड़े चौक की तरफ भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। वहीं, बस स्टैंड से नाहन बाजार की तरफ भी अवैध कब्जों की भरमार है। मॉकड्रिल के बाद फायर विभाग ने स्थिति के बारे कमांडेंट को भी अवगत करा दिया। माकॅड्रिल अभियान में लीडिंग फायरमैन विजय पुंडीर, राजकुमार, फायरमैन मुखराम, रमेश चंद व असलम मोहम्मद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाक्स----
अतिक्रमण की वजह से फंसी गाड़ी
शहर के बीचोंबीच वाहन गुजारने के लिए मॉकड्रिल की गई थी लेकिन अतिक्रमण की वजह से गाड़ी फंस गई। ऐसे में अग्निकांड में मौके तक पहुंचाना बड़ी चुनौती है।
- मेहर सिंह, फायर अधिकारी, अग्निशमन विभाग, नाहन
----------
दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
नगर परिषद समय समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती आ रही है लेकिन कार्रवाई के बाद दुकानदार फिर से दुकानों के आगे रास्ते में सामान सजा देते हैं। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- अनीता शर्मा, नप चेयरमैन, नाहन
----------
----अवैध कब्जों में फंस गया दमकल वाहन
नाहन शहर के बाजारों में फेल अग्निशमन का मॉकड्रिल
प्रशासन, नप और पुलिस नहीं कर पा रही कोई कार्रवाई