{"_id":"59a306534f1c1ba1248b475f","slug":"51503856211-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्री गणेश की मूर्ति यमुना नदी में विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्री गणेश की मूर्ति यमुना नदी में विसर्जित
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नव युवक मंडल नाहन की ओर से आयोजित श्री गणेश उत्सव का आज भव्य समापन हुआ। हिंदू आश्रम नाहन में स्थापित भगवान श्री गणेश की मूर्ति का रविवार दोपहर बाद पांवटा स्थित यमुना नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरेया...का उद्घोष भी किया। सुबह 11 बजे हिंदू आश्रम नाहन में भगवान श्री गणेश के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
भगवान श्री गणेश की 5.6 फुट ऊंची मूर्ति के साथ श्रद्धालुओं ने नाहन शहर में एक शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान उन्हें नाहन के हिंदू आश्रम रोड, दिल्लीगेट, चौगान, नया बाजार आदि स्थानों को भ्रमण भी करवाया गया। दोपहर बाद उनकी मूर्ति को लेकर नाहन से श्रद्धालुओं की टोली नवयुवक मंडल प्रधान अमित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप विज, अनिल शर्मा उर्फ टिपू, अजय बंसल, कमल भंडारी, बुद्धि बल्लव, नीरज जैन, धर्मवीर वर्मा, दीपक चौधरी, सुधीर, संजय अग्रवाल, दिनेश, संजीव चीना आदि की अगुवाई में 47 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब के लिए रवाना हुई जहां यमुना नदी के किनारे पहुंच कर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के जयकारों के साथ उनकी मूर्ति को पूजा-अर्चना के साथ नदी में विसर्जित किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व शनिवार देर शाम को हिंदू आश्रम नाहन में भगवान श्री गणेश जी की आरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना.. तेरी महिमा शारदे मां..से की गई। तत्पश्चात गायक तरूण संत, राहुल संत व दीपक चौधरी ने भगवान श्री गणेश एवं भगवान शिव के भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
तरूण संत ने ‘देवा ओ देवा गणपति देवा, गणपति राखो मोही लाज...’ तथा राहुल संत ने ‘गणपति बप्पा मोरेया’, ‘सांवरिया आजा’, ‘ओम नम: शिवाय’, ‘मैं तो कहूं बजाकर ढोल...’ आदि भजन गाकर भक्तों को झूमने को विवश कर दिया। विशेषकर महिला श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
इस दौरान मोगीनंद स्कूल के छात्र मणि ने गणपति आराधना पर शानदार नृत्य पेश कर श्रद्धालुओं की खूब तालियां बटोरीं। अंत में दीपक चौधरी ने ‘जय गणेश, जय गणेश देवा, पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा’ गाकर समारोह का समापन किया। इस मौके पर भक्तों ने भगवान की आरती करने के साथ-साथ श्री गणेश को भोग भी लगाया।
----गणपति बप्पा मोरेया...के जयकारों से गूंजा नाहन शहर
भगवान श्री गणेश की मूर्ति यमुना नदी में विसर्जित
गजानन की शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़