फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   50 saplings planted in Kangniwala forest

Sirmour News: कांगनीवाला वन में रोपे 50 पौधे

Sun, 23 Aug 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
50 saplings planted in Kangniwala forest
संत निरंकारी मिशन के पौधारोपण अभियान में भाग लेते मुख्य अतिथि व मिशन से जुड़े सदस्य। स्रोत : आयो
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

आंवला, अमरूद, जामुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। संत निरंकारी मिशन की नाहन शाखा ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सैणवाला क्षेत्र के कांगनीवाला आरक्षित वन में पौधरोपण किया गया। अभियान के दौरान सेवादारों ने औषधीय और फलदार प्रजातियों के 50 पौधे रोपे। इनमें आंवला, अमरूद, जामुन, बेहड़ा और लेजिस्टोनिया प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।
पौधरोपण संत निरंकारी मिशन की वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता पहल के तहत किया गया। मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण के साथ लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से 23 अगस्त को इस महाअभियान के छठे चरण की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत देशभर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 630 स्थानों पर एक साथ पौधरोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान करीब 10 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed