{"_id":"61dc7593153aac3a5900906a","slug":"50-percent-staff-came-in-govt-offices-in-sirmaur-district-and-done-all-work-nahan-news-sml396307981","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ क्षमता के साथ निपटाए कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ क्षमता के साथ निपटाए कार्य
विज्ञापन
नाहन के उपमंडलाधिकारी कार्यालय में डयूटी देते कर्मचारी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सूबे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार से 50 फीसदी स्टाफ क्षमता के अनुसार कर्मचारी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान सरकारी दफ्तरों में कुछेक कर्मचारियों ने कामकाज निपटाया। दफ्तर के भीतर सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखा गया।
सोमवार दोपहर 12:28 बजे टीम श्रम एवं रोजगार कार्यालय पहुंची, जहां रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज कराने के लिए कुछ युवा भी पहुंचे थे। वहीं दफ्तर के भीतर तीन कर्मचारी तैनात दिखे। इसी तरह एसडीएम कार्यालय की लाइसेंस शाखा में भी कर्मचारियों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। एक कुर्सी को बीच में खाली रखा गया था वहीं कुछ लोग लाइसेंस संबंधी जानकारी के लिए काउंटर पर पहुंचे थे।
इसके साथ दूसरे कक्ष में भी दो-तीन कर्मचारी तैनात दिखे। दिनभर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ क्षमता के साथ कार्यों का निष्पादन किया गया। हालांकि, सुबह दफ्तर खुलते ही कर्मचारियों में सरकार के आदेशों की प्रति न मिलने के कारण असमंजस बना रहा। कई कर्मचारियों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी। लिहाजा, कर्मचारी कम संख्या में दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को दफ्तर खुले। इस दौरान जिला मुख्यालय नाहन के सभी दफ्तरों में कर्मचारी 50 फीसदी क्षमता के साथ कामकाज करते नजर आए।