फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   50 crore will spent on black spots maintains

चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सुधार पर खर्च होंगे 50 करोड़ : विनय

Sun, 03 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 03 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। प्रदेश की सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सुधार पर इस वर्ष 50 करोड़  की राशि खर्च की जा रही है ताकि ब्लैक स्पॉट के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। यह जानकारी सीपीएस लोनिवि विनय कुमार ने लाना चेता क्षेत्र के गांव टॉली-चंदरोणा में जन समस्याओं को सुनते हुए दी। उन्होंने कहा कि सिरमौर में भी लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट के सुधार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। अनेक ब्लैक स्पॉट को चौड़ा कर दिया गया है।


उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर क्षेत्रीय प्रबंधक हिप्र पथ परिवहन निगम सोलन को निर्देश दिए कि सोलन- लानाचेता बस को वाया मानल आरंभ किया जाए ताकि मानल के लोगों को बस सुविधा उपलब्ध हो सके। सीपीएस ने जानकारी दी कि 17 किमी पबौर-लानाचेता सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाल दिया गया है जिसकी डीपीआर पर कार्य जारी है। जबकि नऊ-भलाना सड़क के निर्माण के लिए लोगों ने जमीन दी है। इस सड़क निर्माण के लिए धनराशि का प्रबंध किया जाएगा। सीपीएस ने जानकारी दी कि रेणुका निर्वाचन क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए 84 नए उच्च शक्ति के ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। जबकि 10 ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाया गया है। रेणुका में तीन वर्षों के दौरान 87 किमी लंबी 11 केवी की विद्युत लाइनों को बिछाया गया है। साथ ही 659 नए बिजली के खंबे बदलने के अलावा लगभग तीन हजार नए कनेक्शन जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संगडाह में 33 केवी के सब-स्टेशन खोलने के लिए प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


 सीपीएस ने बताया कि 36 किमी लंबी नौहराधार-मैथली सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है, जिस पर 17 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार द्वारा विधायक प्राथमिकता में जमटा-बेचड़ का बाग वाया महीपुर सड़क के अपग्रेड करने के लिए 14 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस अवसर जिप सदस्य बेलमंती पुंडीर,  जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर, बीडीसी सदस्य मोहनलाल आजाद, स्थानीय पंचायत भूटली मानल की प्रधान अंजूबाला भी उपस्थित थीं।
----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed