फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   5.65 crore rupees will spent on district panchyat resourse center building in nahan

जनप्रतिनिधियों को एक छत के नीचे मिलेगी खाने-पीने और ठहरने की सुविधा

Sun, 15 May 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
5.65 crore rupees will spent on  district panchyat resourse center building in nahan
(विकास की बात) नाहन में निर्माणाधीन पंचायतीराज विभाग का जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भवन। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों और बैठकों के दौरान अब खाने और ठहरने की चिंता नहीं सताएगी। जिला मुख्यालय नाहन में इनके लिए चार मंजिला जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भवन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग इस भवन को लोक निर्माण विभाग से तैयार करवा रहा है। इसके निर्माण पर 5.65 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। भवन का 70 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा।
विज्ञापन

इसमें सभागार (कांफ्रेंस), डायनिंग हाल और बैठक कक्ष होंगे। जिला मुख्यालय में जिले के विभिन्न हिस्सों से प्रशिक्षण प्राप्त करने आने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए खाने की सुविधा भी इसी छत के नीचे मिलेगी। इसके साथ-साथ यहां ठहरने के लिए 32 कमरे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर अब जिला मुख्यालय नाहन में पंचायतीराज से जुड़े किसी भी प्रशिक्षण, बैठक में आने वाले जिला परिषद, पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्यों को ठहरने-खाने की उचित व्यवस्था मिलेगी। जिला सिरमौर में एक जिला परिषद के अलावा छह खंड विकास समिति और 259 पंचायतें हैं।
जिला मुख्यालय होने से नुमाइंदों की बैठकें और अधिकतर प्रशिक्षण कार्यक्रम यहीं होते हैं। शिलाई, संगड़ाह, राजगढ़ सहित जिले के दूरदराज से आने वाले जनप्रतिनिधियों के ठहरने के लिए काफी समस्या रहती थी क्योंकि यह इलाके जिला मुख्यालय से 100 से 120 किलोमीटर तक दूरी पर हैं। अब इस भवन के बन जाने से इन जनप्रतिनिधियों को लाभ मिलेगा।
.......
कहां पर क्या व्यवस्था होगी
- धरातल मंजिल पर रिसेप्शन के अलावा डायनिंग हाल के साथ ठहरने के लिए कमरों की व्यवस्था होगी।
- दूसरी मंजिल में कांफ्रेंस हाल बनाया जा रहा है। यहां भी ठहरने के लिए कमरे बनाए गए हैं। इसी मंजिल को एसएफडीए हाल से भी जोड़ा गया है।
- तीसरी मंजिल में भी ठहरने के लिए कमरों की व्यवस्था होगी। यहां भी कांफ्रेंस हाल बनाया जा रहा है।
- चौथी मंजिल को बैठक कक्ष बनाया जाएगा।
एक छत के नीचे संभव होगी सारी सुविधा
..............
आधुनिक तरीके से तैयार हो रहा भवन : डीएस राणा
लोक निर्माण विभाग नाहन उपमंडल के सहायक अभियंता दलबीर सिंह राणा ने बताया कि जिला पंचायत रिसोर्स सेेंटर भवन का 70 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि शेष कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन को आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है।
--
जल्द तैयार होगा भवन : योगेश गुप्ता
पार्षद एवं ठेकेदार योगेश गुप्ता ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
--
जन प्रतिनिधियों को मिलेगी सुविधा : सीमा कन्याल
जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने बताया कि भवन बनने से जनप्रतिनिधियों को लाभ मिलेगा। वहीं बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन और अच्छे तरीके से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि भवन में जन प्रतिनिधियों को ठहरने की भी सुविधा मिलेगी।

..........
लंबे समय से किए जा रहे थे प्रयास: डोगरा
जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। इसके बनने से मुख्यालय स्तर पर जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण और बैठकों के दौरान हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इसे जन प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए समर्पित किया जाएगा।
..............

(विकास की बात) नाहन में बन रहे जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भवन का नक्शा। संवाद

(विकास की बात) नाहन में बन रहे जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भवन का नक्शा। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed