{"_id":"617c3106f1cb303b673edad8","slug":"48-hydrants-will-protect-from-the-fire-of-nahan-city-nahan-news-sml388786674","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 हाइड्रेंट करेंगे नाहन शहर की आग से सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 हाइड्रेंट करेंगे नाहन शहर की आग से सुरक्षा
विज्ञापन
नाहन के छोटा चौक में लगाया गया हाईड्रेंट।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। दीपावली त्योहार के लिए नाहन शहर में प्रस्तावित 48 हाइड्रेंट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। जल शक्ति विभाग इस कार्य को अंजाम दे रहा है। शहर में अभी तक 30 नए हाइड्रेंट स्थापित कर दिए हैं। 18 को लगाने का कार्य प्रगति पर है। मुख्य रूप से बाजारों में पुराने हाइड्रेंट को बदलकर नए लगाए गए हैं।
बाजार तंग होने की वजह से दमकल विभाग की गाड़ी संकरी गलियों में नहीं जा सकती। हालांकि पहले भी शहर के बाजार समेत अन्य कई हिस्सों में फायर हाइड्रेंट लगाए गए थे। लेकिन, पुराने होने के कारण कई भूमिगत हो गए। वहीं, कई हाइड्रेंट खराब हो गए। नाहन को गिरि पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होने के बाद शहर में फायर लाइन भी अलग से बिछाई गई है। ताकि, इस लाइन में पानी की कमी न रहे और आग की घटना के समय हाइड्रेंट से काबू पाया जा सके। इन दिनों जलशक्ति विभाग व दमकल विभाग नई फायर लाइन में लगाए गए हाइड्रेंट में पानी का प्रेशर की जांच कर रहा है। विभाग ने ऐसे स्थानों का चयन किया है जहां, गाड़ी नहीं जा सकती थी। शहर में नए हाइड्रेंट स्थलों को भी चयनित किया गया है, जिनमें चौहान का बाग, पुलिस लाइन, गोविंदगढ़ मोहल्ला, उपायुक्त कार्यालय व तेली मोहल्ला शामिल हैं। इन स्थानों पर भी जल्द हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।
अब शहर में आग की घटनाओं पर आसानी से काबू पाया जाएगा। लंबे समय से शहर में पुराने हो चुके फायर हाइड्रेंट को बदलने की मांग भी उठती आ रही थी। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता मनीत भारद्वाज ने बताया कि शहर में अभी तक 30 हाइड्रेंट लगा दिए गए हैं, जबकि शेष बचे 18 को लगाने का कार्य चला हुआ है। मौके पर ही हाइड्रेंट में पानी के प्रेशर की भी जांच की जा रही है। जल्द ही यह कार्य पूरा होगा।