फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   47 years man dead body found hanging with tree in side of yamuna river

यमुना नदी कनिरे पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

Wed, 22 Jun 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
47 years man dead body found  hanging with tree  in side of yamuna river
47 years man dead body found hanging with tree in side of yamuna river
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना नदी किनारे एक पेड़ से व्यक्ति का शव लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गिरिपार के ग्राम मिल्लाह निवासी जगदीश कुमार (47) के रुप में हुई है, जो उत्तराखंड के विकासनगर में ठेकेदारी करता था।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पांवटा साहिब में स्वर्गधाम से आगे भूपपुर की तरफ यमुना नदी किनारे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस यमुना नदी किनारे मौके पर पहुंची। व्यक्ति को पेड़ से उतार कर पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक विकासनगर में ठेकेदारी करता था। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed