{"_id":"653292bca1b2ebfedf060227","slug":"47-new-cases-found-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1027-11067-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संशोधित...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संशोधित...
विज्ञापन
संशोधित...
दो दिन में डेंगू के 47 मामले, 751 पहुंचा आंकड़ा
जिलेभर में स्क्रब टायफस के दो नए मामले भी मिले
नहीं थम रहा डेंगू का कहर, स्थिति बेहद चिंताजनक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दो दिन के भीतर जिले में डेंगू के 47 मामले मिले। लिहाजा, जिले में स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। मौजूदा समय में कई लोग सरकारी तो कई निजी अस्पतालों में अपना उपचार करवा रहे हैं।
वीरवार और शुक्रवार को जिले में एक साथ 47 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। लिहाजा, ये आंकड़ा 751 पहुंच गया है। वीरवार को जिले में 28 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले तो शुक्रवार को भी एक साथ 19 नए मामले आए। इसके साथ साथ जिले में स्क्रब टायफस के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।
हालांकि, डेंगू के मुकाबले स्क्रब टायफस के मामले काफी कम हैं लेकिन रोजाना लोगों में इस रोग की भी पुष्टि हो रही है। शुक्रवार को जिले में दो नए मामले मिलने के बाद ये आंकड़ा भी 302 पहुंच गया है।
विज्ञापन
बता दें कि अब तक जिले में डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है। बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों में भी खौफ की स्थिति पैदा हो गई है। मौजूदा समय में स्थिति ये है कि अस्पतालों में ज्यादा मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। कई गंभीर लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है तो कइयों को दवाइयां देकर घर भेजा जा रहा है।
कई लोग निजी अस्पतालों में भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डेंगू से पीड़ित कई लोग निजी अस्पतालों में भी उपचाराधीन हैं। इस बुखार में न केवल मरीज का शरीर टूट रहा है, बल्कि कई लोग बिस्तर से खड़े तक नहीं हो पा रहे। शरीर और जोड़ों में दर्द के साथ सिर चकराना, तेज बुखार, एलर्जी जैसे भी लक्षण मरीजों में आ रहे हैं।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डाॅ. अजय पाठक ने बताया कि इस समय लोग पूरी सावधानी बरतें। बुखार आने पर चिकित्सक से जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाइयों का पूरा स्टॉक उपलब्ध है। इस समय मौसम परिवर्तन भी हो रहा है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह ठंड से भी अपना बचाव करें।