फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   47 labourers going UP and Bihar on foot stopped at Paonta Sahib barrier

पैदल ही यूपी-बिहार को निकले 47 मजदूर बैरियर पर रोके

Thu, 07 May 2020 08:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
47 labourers going UP and Bihar on foot stopped at Paonta Sahib barrier
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तर प्रदेश और बिहार के 47 कामगार वीरवार को गोविंदघाट बैरियर पांवटा पर पहुंचे। ये सब पैदल ही अपने राज्यों में जाना चाहते थे। इनका कहना था कि 42 दिन से काम नहीं चल रहा और मानदेय भी नहीं मिला है। जितनी भी जमा पूंजी थी खर्च हो गई। अब उनके पास मकान का किराया और राशन के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए हर हाल में अब अपने घर जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

बैरियर पर तैनात पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा के संज्ञान में मामला लाया गया। इसके बाद त्वरित कार्यवाही शुरू हो गई है। मजदूरों को बीडीओ कार्यालय से राशन किट उपलब्ध करवा दी गई हैं। इकाई प्रबंधन ने भी पिछला लंबित मानदेय और इकाई में काम देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पांवटा की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत उत्तर प्रदेश और बिहार निवासी मजदूर लक्ष्मण, रामेश्वर, नरसिंह, सलमान, राहुल, पवन, नासिक और मुनासिब ने बताया कि सभी 47 कामगार बिहार और उत्तर प्रदेश से हैं। कुछ अरसे से पांवटा के गोंदपुर में एक इकाई में काम करते हैं। करीब डेढ़ माह से इकाई प्रबंधन ने कोई खेर खबर नहीं ली है। पिछले माह की सैलरी, मानदेय नहीं मिला है। जितनी जमा पूंजी थी अब खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक रूप से तंग हैं। खाने और मकान का किराया देने को पैसे नहीं हैं। मजबूरन अब पांवटा से पैदल ही इतनी दूर अपने घर बिहार और यूपी जाने का फैसला लिया है, लेकिन हिमाचल बैरियर पर गोविंदघाट पर तैनात मुख्य आरक्षी कृष्णा भंडारी की टीम ने रोक लिया।

उधर, एसडीएम पांवटा साहिब एलआर वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही तुरंत इकाई प्रबंधन से बात हुई है। कंपनी इनको काम पर वापस लेने और लंबित मानदेय प्रदान करने को राजी हुई है। बीडीओ पांवटा साहिब को इन सभी कामगारों को उचित राशन किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed