फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   46 complaints came in janmanch jaamukoti renuka and 26 solve

जामूकोटी जनमंच में पहुंचीं 41 शिकायतें, 26 का मौके पर किया निपटारा

Sun, 21 Nov 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
46 complaints came in janmanch jaamukoti renuka and 26 solve
जनमंच में लोगों की समस्याएं सुनते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व मौजूद अधिकारी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के जामूकोटी में आयोजित जनमंच में विस्थापन का दर्द साफ दिखाई दिया। रेणुका बांध जन संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के समक्ष अपना दर्द बयां किया और कहा कि आज तक बांध विस्थापितों की किसी भी समस्या का हल नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष पैरा 55 की प्रति विस्थापितों को देने की गुहार लगाई, जिससे विस्थापितों को पता चल सके कि उन्हें किस जमीन-जायदाद अथवा पेड़ आदि का कितना मुआवजा मिला। कहा कि अभी तक विस्थापितों को रोजगार नहीं मिल पाया है। उन्होंने मंत्री के समक्ष विस्थापितों को मुख्य परियोजना प्रभावित कार्ड जारी करने के साथ-साथ डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों को पूर्ण विस्थापित का दर्जा देने, विस्थापितों के लिए सिरमौर में चार स्थानों पर तलाशी गई जमीन का निरीक्षण करने आदि मुद्दों पर समाधान मांगा।
विज्ञापन

इसको लेकर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को इसका समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ भी बांध जनसंघर्ष समिति की बैठक करवाई जाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामूकोटी में आयोजित जनमंच के दौरान सड़क, पानी, बिजली और राजस्व संबंधी विभिन्न विभागों से जुड़ीं 41 शिकायतों को मौके पर सुना गया जिसमें 26 शिकायतों का निपटारा मौके पर किया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध निपटान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। इसके अलावा 85 से अधिक मांगें भी प्राप्त हुईं। इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम, एडीसी सोनाक्षी तोमर, एएसपी बबीता राणा, एसडीएम संगड़ाह, डॉ. विक्रम नेगी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
नहीं उमड़ी भीड़, दर्जनों कुर्सियां रह गईं खाली
लंबे समय बाद आयोजित हुए जनमंच कार्यक्रम में लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं उमड़ पाई। इस दौरान दर्जनों कुर्सियां खाली रह गईं। कार्यक्रम में फरियादी से ज्यादा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। हालांकि, कार्यक्रम में लोगों के पहुंचने का इंतजार किया जाता रहा है लेकिन जब कुर्सियां नहीं भर पाईं तो पीछे लगीं कई कुर्सियों को भी उठाया गया। अंत समय तक भी कई कुर्सियां खाली रहीं।
......
रजाना पंचायत से पहुंची पहली समस्या
ठीक 12 बजे जनमंच पर पहली समस्या रजाना पंचायत से सड़क की खस्ता हालत को लेकर पहुंची। इस पंचायत के प्रधान विनोद ने क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। इसके बाद बिजली-पानी, स्कूल भवन, मनरेगा, सिंचाई आदि कई समस्याएं लोगों ने रखीं। इस पर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों के प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। जनमंच ढाई घंटे तक चला। कार्यक्रम से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने विभिन्न विभागों के प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।
......
सात कन्याओं को जारी की एफडी
ऊर्जा मंत्री ने ‘बेटी है अनमोल’ कार्यक्रम के तहत सात कन्याओं, जिनमें पंचायत खूड द्राबिल की अक्षिता, जामू कोटी की नव्या, जरग की अनन्या ठाकुर, दबुड़ी टिक्कर की प्राची, खाला क्यार की देविका शर्मा, प्रियांशी और रूपाली ठाकुर को 12-12 हजार रुपये की बैंक एफडी प्रदान की। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत ग्राम तिरमल्टी की रेणु के घर जन्मी नवजात कन्या सहित घलजीरा की रीना और कुब्जा, जरग की ममता, लठियाना की रक्षा और धारला की संगीता के घर जन्मी नवजात कन्याओं को जिला प्रशासन की ओर से बधाई पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए।

.........
138 प्रमाण पत्र जारी किए
जनमंच में राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रकार के 138 प्रमाण पत्र जारी किए, जिनमें 20 हिमाचली, 10 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, 10 कृषक, 10 चरित्र प्रमाण पत्र और 15 आय प्रमाण जारी किए। इसके साथ-साथ 13 जमाबंदी, 20 भू-इंतकाल के अलावा 40 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed