फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   416 girls student received graduation and doctrate degree in eternal university badusahib rajgargh sirmaur

416 छात्राओं को दीं स्नातक से लेकर डॉक्टरेट तक की उपाधियां

Sat, 07 May 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
416 girls student received graduation and doctrate degree in eternal university badusahib rajgargh sirmaur
इटरनल विवि बड़ू साहिब में दीक्षांत समारोह के दौरान उपस्थित विवि के पदाधिकारी व अन्य। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय बड़ूसाहिब का आठवां दीक्षांत समारोह बड़ूसाहिब के भाई गुरदास हाल में आयोजित किया गया। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के उपकुलपति एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद, साइंटिस्ट प्रो. डॉ. आरसी सोबती ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सोबती और कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दविंद्र सिंह ने कार्यक्रम में छात्राओं को उपाधियां वितरित कीं। डॉ. दविंद्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों की स्नातक से लेकर डॉक्टरेट तक 416 उपाधियां छात्राओं को प्रदान की गईं। इसमें मास्टर स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि आंचल शर्मा व स्नातक स्तर पर रावांगीनि रांझा ने हासिल की। इसके अतिरिक्त अध्यापक वर्ग में डॉ. पुनीत नेगी को मेरिटोरियस टीचिंग अवार्ड और मेरिटोरियस नॉन टीचिंग अवार्ड अमर सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इटरनल विश्वविद्यालय के माइक्रो बायो टेक्नोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अजर नाथ यादव और विश्वविद्यालय में पंजाबी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सिमरनजीत सिंह व राजविंद्र कौर की ओर से संयुक्त रूप से लिखित पुस्तकों का विमोचन किया गया।

इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक संत बाबा इकबाल सिंह किंगरा ने जो सपना बड़ूसाहिब के संबंध में देखा था, वह पूरा होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा, सशक्तीकरण के बारे में यहां सफल प्रयास किए जा रहे हैं।

इटरनल विवि बड़ू साहिब में दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने के दौरान शपथ लेती छात्राएं। सं?

इटरनल विवि बड़ू साहिब में दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने के दौरान शपथ लेती छात्राएं। सं?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed