फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चार दिन तक गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजेगा नाहन

चार दिन तक गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजेगा नाहन

Wed, 01 May 2019 09:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
चार दिन तक गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजेगा नाहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन चार दिन तक गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजेगा। नवयुवक मंडल नाहन इस वर्ष गणेश उत्सव का आयोजन कर रहा है जो चार दिन तक चलेगा। खास बात यह है कि नवयुवक मंडल लोगों से इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए किसी तरह का चंदा एकत्रित नहीं कर रहा है। इसका आयोजन आपसी सहयोग से किया जा रहा है।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर नवयुवक मंडल नाहन की बैठक नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता अशोक अग्रवाल ने की। इस दौरान प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में शहर में तीसरी बार गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इससे पहले नवयुवक मंडल की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का भी प्रस्ताव सभा में रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने पुरानी कार्यकारिणी को ही एक बार नए सिरे से जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद शहर में गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

नाहन में गणेश उत्सव का आयोजन एक सितंबर को करने का निर्णय लिया गया। प्रधान अमित अग्रवाल उर्फ बिल्ला और अशोक अग्रवाल ने कहा कि एक सितंबर को शहर में गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा एक सितंबर को सुबह 11 बजे रिज की चौकी (वाल्मीकि नगर) से शुरू होगी। इस दौरान दिल्ली से विशेष तौर पर बुलाए गए कलाकार गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा का आगाज करेंगे, जो भजन मंडली के साथ कच्चा टैंक, छोटा चौक बड़ा चौक, गुन्नूघाट, मालरोड से होते हुए भव्य पंडाल हिंदू आश्रम में समाप्त होगी। दो सितंबर को सुबह 11 बजे पूजा अर्चना के बाद हिंदू आश्रम मेें गणपति महाराज की मूूर्ति को स्थापित किया जाएगा, जिसके बाद भक्त उनके दर्शन कर पाएंगे। शाम को पांच बजे से भजन मंडली गणेश भगवान की स्तुति और गुणगान करेगी। तीन सितंबर को गणपति के दर्शन के लिए पंडाल खोल दिया जाएगा। शाम को फिर भजन संध्या होगी। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को सुबह 11 बजे भगवान गणेश को हिंदू आश्रम से श्री पांवटा साहिब स्थित यमुना जी में मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। इस मौके पर शहर की परिक्रमा भी होगी। बैठक में प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, अशोक अग्रवाल, अजय बंसल, बुद्दी बल्लव, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, दीपक चौधरी, दिनेश शर्मा, प्रदीप विज, संजीव कश्यप, धर्मवीर वर्मा, मनीष वर्मा, अश्वनी शर्मा, सुधीर अग्रवाल, कमल भंडारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed