{"_id":"5cc9ab53bdec22074b0a803c","slug":"41556720467-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में 18,8835 बच्चों ने खाई एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में 18,8835 बच्चों ने खाई एल्बेंडाजोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सिरमौर के सौजन्य से बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सिरमौर में एक से 19 वर्ष तक के आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी और निजी स्कूलों के 18,8835 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. केके पराशर ने बताया कि दवा खिलाने का उद्देश्य बच्चों में खून की कमी में सुधार और बच्चों में शारीरिक और मानसिक क्षमता को सुधारना है। उन्होंने बताया कि इसके तहत एक से दो वर्ष तक के बच्चों को 200 मिलीग्राम और दो से 19 वर्ष तक के बच्चों को 400 मिलीग्राम की गोली चबाकर साफ हाथों और स्वच्छ पानी के साथ खिलाई गई। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले के सभी पांच चिकित्सा खंडों के एक से 19 वर्ष तक के कुल 18,8835 बच्चे हैं, जिनमें सरकारी स्कूलों के 94774 और गैर सरकारी स्कूलों के 41116 बच्चे, आगंनबाड़ी केंद्रों में जाने वाले एक से पांच वर्ष के 49198 बच्चे शामिल हैं। जबकि, 3747 बच्चे जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है, उन्हें कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. पराशर ने बताया कि जो बच्चा बुधवार को किसी कारणवश आंगनबाड़ी केंद्र या स्कूल में कृमिनाशक दवा खाने से छूट गया हो, उसे आठ मई को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई जाएगी।