फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आधी दुनिया करेगी महिलाओं को जागरुक

आधी दुनिया करेगी महिलाओं को जागरुक

Mon, 25 Mar 2019 09:31 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
आधी दुनिया करेगी महिलाओं को जागरुक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के मकसद से जिला निर्वाचन विभाग विशेष अभियान छेड़ने जा रहा है। जिला स्तर पर जागरूकता रैलियां आयोजित होने के साथ ही पंचायत स्तर पर भी मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। हर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं और आशा वर्करों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाएं और आशा वर्कर संयुक्त रूप पूरे पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए जागरूक करेंगी। वहीं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट बनाने के लिए भी प्रेरित करेंगी।

सिरमौर जिले में नए मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य अभी भी जारी है। लिहाजा, जिनके वोट नहीं बनें हैं, वे अपना वोट नजदीकी बीएलओ के पास जाकर या एसडीएम कार्यालय में बनवा सकते हैं। प्रशासन मतदाता जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं। इसके लिए नामी कलाकार मोहित चौहान को वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ है। अब पंचायत स्तर पर जिला प्रशासन इसके लिए रैलियां निकालने की योजना बना रहा है। जल्द ये रैलियां आयोजित की जाएगी। दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला परिषद का यह कदम अहम माना जा रहा है। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में जागरूकता रैलियों का आयोजन होगा। जबकि, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने इस बार खास योजना बनाई है। आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाएं और आशा वर्कर संयुक्त रूप से लोगों को जागरूक करेंगी। इसके लिए जहां रैलियां निकाली जाएंगी वहीं, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाएं घर-घर जाकर भी मतदाताओं को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed