फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिक्षा विभाग के फरमान पर भड़का स्कूल प्रवक्ता संघ

शिक्षा विभाग के फरमान पर भड़का स्कूल प्रवक्ता संघ

Sun, 24 Mar 2019 07:46 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के फरमान पर भड़का स्कूल प्रवक्ता संघ
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा विभाग के फरमानों पर स्कूल प्रवक्ता संघ भड़क गया है। इस मसले पर संघ ने शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण सिरमौर की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि शिक्षा उपनिदेशक की ओर से जारी फरमान में प्रवक्ताओं को दो समय हाजिरी लगाने और डायरी लिखने के फरमान जारी किए गए हैं। जबकि, पूरे प्रदेश में अभी एक ही समय हाजिरी लगाई जा रही है। प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, महासचिव डॉ. आईडी राही और लोकेंद्र नेगी ने कहा कि जब इस विषय को प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ ने शिक्षा उप निदेशक के ध्यानार्थ लाया तो उन्होंने उलटा प्रवक्ता संघ को ही फटकार लगाई। साथ ही सलाह भी दी कि जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के स्कूलों में इसी समय सारिणी को लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता संघ अन्य शिक्षक संगठनों के नेताओं के साथ बातचीत कर निश्चित रूप से उप निदेशक के निर्देशों के विरुद्ध आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संघ उप निदेशक निरीक्षण सिरमौर द्वारा प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष को लिखे पत्र में प्रयोग की गई भाषा पर कड़ी आपत्ति दर्ज करता है। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रदेश प्रधान केसर ठाकुर, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि इस बारे में शिक्षा निदेशक से भी बात की गई है। शिक्षा निदेशक ने बताया कि उन्होंने डायरी लिखने और दो टाइम हाजिरी लगाने के लिए उपनिदेशक निरीक्षण सिरमौर को कोई आदेश नहीं दिए हैं। प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि संघ इस बारे में शीघ्र राज्य स्तरीय बैठक आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed