फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका थाना में लोगों ने जमा करवाईं 294 बंदूकें

रेणुका थाना में लोगों ने जमा करवाईं 294 बंदूकें

Sat, 23 Mar 2019 07:58 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
रेणुका थाना में लोगों ने जमा करवाईं 294 बंदूकें
ददाहू (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेणुका पुलिस ने 75 फीसदी से अधिक हथियारों को जमा कर लिया है। शनिवार दोपहर तक 247 बंदूकें थाने में जमा की जा चुकी हैं। रेणुका थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल हथियारों की संख्या 294 है, जबकि थाने से सटी धारटीधार क्षेत्र की छह पंचायतों में 98 बंदूकें लोगों के पास हैं। इन हथियारों को भी रेणुका थाने में ही जमा करवाया जाना है। इस तरह कुल 392 बंदूकों में से शनिवार तक 247 बंदूकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक जिला में सर्वाधिक बंदूकें रेणुका थाने में ही जमा हुई हैं। रेणुका थाना के एसएचओ विजय कुमार रघुवंशी ने बताया कि अभी तक 247 बंदूकों को थाने में जमा किया जा चुका है। 31 मार्च तक शत प्रतिशत बंदूकों को थाने में जमा कर दिया जाएगा। इस अवधि तक बंदूकों को जमा न करने वाले लोगों के हथियार जबरन कब्जे में लेकर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed