फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजगढ़-खैरी-नाहन सड़क पर भूस्खलन, कई वाहन फंसे

राजगढ़-खैरी-नाहन सड़क पर भूस्खलन, कई वाहन फंसे

Wed, 20 Feb 2019 07:06 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 20 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़-खैरी-नाहन सड़क पर भूस्खलन, कई वाहन फंसे
राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर में बीते दिनों से जारी बारिश अब कहर बरपाने लगी है। भूस्खलन से सड़कें बंद हो रही हैं। मंगलवार को पांवटा साहिब-शिलाई सड़क बंद हो गई थी। बुधवार को राजगढ़-खैरी-नाहन सड़क भारी भूस्खलन से छह घंटे बंद रही।
विज्ञापन

हालांकि, यह सड़क अभी छोटे वाहनों के लिए ही बहाल हो पाई है। बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए वीरवार तक सड़क खोले जाने की संभावनाएं हैं। सड़क पर पहाड़ से भारी पत्थर व चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है। ऐसे में छोटे वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजगढ़-खैरी-नाहन सड़क कोट की ढांक में भारी मलबे के साथ चट्टानें गिरने से सुबह 11 बजे पूरी तरह बंद से हो गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर भेजी। शाम पांच बजे तक छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल कर दी गई। पहाड़ी से बार-बार मलबा गिरने से सड़क खोलने में परेशानी आ रही है। बारिश से इस पहाड़ी में भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता डीएस कौंडल ने बताया कि विभागीय कर्मी व मशीन कार्य में जुटी है। शाम पांच बजे तक छोटे वाहनों के लिए सड़क खोल दी गई है। बड़े वाहनों के लिए भी सड़क को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर बड़ी चट्टानें गिरने से सड़क खोलने में परेशानी आ रही है। फिर भी विभाग अपने स्तर पर तेजी से कार्य को निपटाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed